फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप दबाने के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक गिरने से सिपाही घायल, ठेकेदार पर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत रोड गोहाना पर पब्लिक हेल्थ के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन दबाने को खोदे गए गड्ढे में बाइक गिरने से सिपाही राइडर घायल हो गया। उसके पैर में चोट आई है। सिपाही ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। उसने ठेकेदार पर पाइप लाइन दबाते हुए लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट काम्पलेक्स चैकी गोहाना में नियुक्त सिपाही नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी ड्यूटी कोरोना महामारी में सिलिंग प्वाइंट गढ़ी उजाले खां में लगी हुई है। वह तथा एसपीओ वजीर सिंह के साथ 2 जून की रात को ड्यूटी देकर वापस चैकी में लौट रहे थे। उसने बताया कि जब वह सोनीपत गोहाना रोड पर पहुंचे तो सड़क पर पब्लिक हेल्थ के ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन दबाने को लेकर खोदे गए गड्ढे में उसकी बाइक का पहिया गिरने से वह सड़क पर गिर गया। जिससे उकसे पैर में चोट लगी। उसने आरोप लगाया कि ठेकेदार धर्मबीर ने गड्ढे खोदने के स्थान पर किसी तरह का यातायात संकेतक या मार्क नहीं लगाए है। जिसके चलते हादसा हुआ है। उसने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें