फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को झांसे में लेकर बैंक खाते से निकाले 75000 रुपये, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सफियाबाद के रहने वाले युवक को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से 75000 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सफियाबाद के रहने वाले प्रवीन कुमार ने बताया कि उसके पास 18 मई को मोबाइल पर किसी का फोन आया था। उसने उससे बैंक कर्मी बनकर बातचीत की। आरोपी ने उसे झांसे में लेकर उसके खाते के बारे में जानकारी प्राप्त कर ली। बाद में आरोपी ने फोन काट दिया। जिस पर उसके खाते से अलग-अलग समय में 75000 रुपये निकल गए। उसके बाद जब मैसेज आया तो उसे ठगी का पता लगा। उसने अपने स्तर पर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उसने कुंडली थाना पुलिस को बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ठगी करने वाले के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें