फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवलदार पर अभद्रता का आरोप, वकीलों ने किया शुरू किया वर्क सस्पेंड

Tue, 06 Feb 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत बार एसोसिएशन में बैठक को संबोधित करते प्रधान अनिल ढुल। स्रोत अधिवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता के साथ सेक्टर-27 थाने में अभद्रता के मामले में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड कर दिया। इसके लिए जिला बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई थी जिसमें घटना की निंदा करते हुए पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि जब तक पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक वर्क सस्पेंड रखा जाएगा।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन की बैठक में प्रधान अनिल ढुल ने कहा कि अधिवक्ता प्रणयदीप चौधरी के साथ सेक्टर-27 पुलिस थाना में गलत व्यवहार हुआ था। उन्हें धमकी भी दी गई थी। उन्होंने बताया कि वह 12 जनवरी को थाने में गए थे। वहां पर दुर्व्यवहार को लेकर पुलिस के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन की जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई। इसमें सीनियर अधिवक्ता महेंद्र सैनी, कमल हुड्डा, कृष्ण मलिक, अशोक पंडित व राजीव चौधरी ने सिफारिश की। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक अधिवक्ता अदालती कार्य नहीं करेंगे। सिर्फ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बतौर प्रॉक्सी कोर्ट में हाजिरी होंगे। अदालत में पेश होने को लेकर फिर से जनरल हाउस की बैठक बुलाकर ही निर्णय लिया जा सकेगा। अगर कोई अधिवक्ता वर्क सस्पेंड के दौरान कोर्ट में पेश होंगे तो उन पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


डीसीपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर मिली शिकायत पर एसीपी को जांच सौंपी गई है। निष्पक्षता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें