फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अपहरण के बाद हत्या करने का षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव बारोटा के युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने षड्यंत्रकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के कृष्ण नगर निवासी विपिन के रूप में हुई। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव बारोटा निवासी सुशीला ने 20 मार्च, 2022 को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि उनके पति सुनील 7 जुलाई, 2021 को घर से गए थे। उसके बाद नहीं लौटे। वह पहले भी दो-दो महीने बाहर रह जाते थे इसलिए उन्हें लगा कि खुद ही लौट आएंगे। तलाश करने पर जानकारी नहीं मिल तो उन्हें बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि सुनील की मूलरूप से गांव तिहाड़ मलिक फिलहाल मयूर विहार के सुनील उर्फ हकला व उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बंदपुर गांव के प्रवीन से जान पहचान थी। 19 जून, 2021 को सुनील उर्फ हकला के भतीजे की हत्या कर दी गई थी। इसका शोक जताने प्रवीन सोनीपत आया था। तब प्रवीन के पास 30 बोर की अवैध पिस्तौल थी। प्रवीन को सोनीपत पुलिस ने पकड़ लिया था।

बीसवा मील से अगवा कर बदंपुर ले जाकर की थी हत्या
प्रवीन ने जमानत पर आने के बाद पता किया तो जानकारी मिली कि उसके अवैध हथियार रखने की सूचना बारोटा के सुनील ने दी थी। इससे उनकी रंजिश हो गई थी। 8 जुलाई, 2021 को बंदपुर के रामबीर ने सुनील को बीसवा मील से अगवा कर उसकी बदंपुर ले जाकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने शामली के अक्षय उर्फ वाशु व उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के हलालपुर गांव के सिद्धांत उर्फ सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर इस मामले से पर्दा उठाया था। अब साजिश रचने के आरोप में प्रवीन के साथी विपिन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें