संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव गोपालपुर व बरोणा में 19 किसानों के सोलर पैनलों से कनेक्टर चोरी हो गए। किसानों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गोपालपुर के किसान सुधीर का कहना है कि उन्होंने खेत में सोलर पैनल लगाए हुए हैं। सुबह जब वह खेत में गए तो पैनलों के कनेक्टर गायब थे।
इसके बाद जब उन्होंने आसपास के खेतों में जांच की तो पाया कि पड़ोसी किसानों के सोलर पैनल से भी कनेक्टर गायब थे। सुधीर ने कहा कि गोपालपुर से चंदराम, रणबीर, रामबीर, राजबाला, राकेश, कुलदीप, रोहताश, रामचंद्र के और बरोणा गांव के रिंकू, अमित, बिजेंद्र, वीरेंद्र, राजबीर, मनीष, राकेश, सतीश, भीम व कर्ण के भी सोलर पैनल से कनेक्टर चोरी मिले।
किसानों का कहना है कि कनेक्टर चोरी होने से उनकी सिंचाई बाधित हो गई है। उनका कहना है कि दो वर्ष पहले भी कनेक्टर चोरी हुए थे। सैकड़ों मीटर तार चुराने के साथ कनेक्टर चोरी किए गए थे। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि सोलर सिस्टम की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।