फोटो 03: सोनीपत के सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते ग्रामीण जिला अध्
सोनीपत। सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय स्तर पर वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक हस्ताक्षर अभियान पर चर्चा की। जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से सभी ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई और उनके समन्वयक नियुक्त किए गए। 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। गांधी जयंती पर गांधी चौक पर प्रार्थना सभा की जाएगी। उसके उपरांत वहां से कांग्रेस भवन तक सत्ययात्रा नामक पदयात्रा की जाएगी। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, सुनील कौशिक, महासचिव सतनाम, श्रीभगवान जैनपुर, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह, विशाल सौदा, राकेश रिढाऊ भी मौजूद रहे।