फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष दिवान ने दिया जीत का मंत्र

Sun, 21 Dec 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के दीवान फार्म में हुई बैठक के दौरान कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत: प
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित दिवान फार्म में शनिवार को कांग्रेस की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बूथ प्रबंधन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का रास्ता मजबूत बूथ प्रबंधन से होकर गुजरता है। निगम चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर डटना होगा। हमें केवल चुनाव लड़ना नहीं है बल्कि जनता के विश्वास को वोट में बदलना है।
इसके लिए हर घर तक पहुंचना और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल बनाए रखने और एक-दूसरे के संपर्क में रहकर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमल दिवान ने कहा कि चुनाव के समय टीम वर्क ही सबसे बड़ा हथियार होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर केवल पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होना होगा।
नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बूथस्तर की कमेटियां जितनी सक्रिय होंगी विपक्षी दलों की घेराबंदी उतनी ही आसान होगी। सरकार की विफलताओं और नगर निगम से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाना होगा।
उन्होंने कहा कि शहर की बदहाल सड़कें, जलभराव और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनेंगे।
कमल दिवान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अभी से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण से लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने तक की प्रक्रिया में भाग लें। इस दौरान बूथ प्रबंधन टीम के सदस्य मुकेश पन्नालाल, को-ऑर्डिनेटर बूथ मैनेजमेंट अरुण सराफ, बसंत अहलावत डाॅ. अनिल पंवार, शम्मी, राहुल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें