फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रसोई गैस के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेस का थाली बजाकर प्रदर्शन

Mon, 13 Mar 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 37: सेक्टर-14 में सांसद आवास के बाहर थाली बजाकर प्रदर्शन करते महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। स
विज्ञापन
सोनीपत। रसोई गैस की कीमत प्रति सिलिंडर 50 रुपये बढ़ाने के खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सेक्टर-14 में सांसद रमेश कौशिक के आवास के बाहर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सांसद के भाई देवेंद्र कौशिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सांसद से मांग की कि लोकसभा में महंगाई का मुद्दा उठाकर जनता को राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन

महंगाई के मुद्दे पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। वह थाली बजाते हुए सांसद आवास के बाहर पहुंचीं। महिला प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस समय पूरा देश महंगाई से त्रस्त है और भाजपा सत्ता के नशे में मस्त है। आठ वर्षों में महंगाई और भ्रष्टाचार का विकास हुआ है, जिस कारण दाल-रोटी आम आदमी की पहुंच से बाहर हुई है। केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि किए जाने के विरोध में भाजपा सांसद जगाओ अभियान के तहत यह प्रदर्शन किया गया।
सुधा भारद्वाज ने कहा कि यह लड़ाई देश व प्रदेश के सभी वर्गों की है। प्रत्येक नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है। बढ़ती महंगाई ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। एलपीजी के दाम अगर बढ़ेंगे तो खाना बनाना महंगा होगा। यूपीए की सरकार में 400 रुपये प्रति गैस सिलिंडर होने पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के भाजपा नेता चुप हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के नाम पर महिलाओं के साथ धोखा हुआ है। आज कोई भी गरीब महिला सिलिंडर भरवाने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नीलम बाल्यान, शहरी अध्यक्ष राजेश चौधरी, संतोष कादयान, रीना मालिक, मीना कुमारी, पूनम राठी, सीमा खासा, राजवंती देवी, सरोज कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रही।

फोटो 37: सेक्टर-14 में सांसद आवास के बाहर थाली बजाकर प्रदर्शन करते महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें