फोटो 22: सोनीपत के कांग्रेस भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते पदाधिकारी व कार
सोनीपत। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेस भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग, तपस्या और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे से युवाओं में जोश भरा और आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, महासचिव राजेश सेवली, राजेश कौशिक, देवेंद्र राठधना, सीमा वर्मा भी मौजूद रहे।