फोटो : सोनीपत के खरखौदा में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के आने की जानकारी देते विधायक पवन खरखौदा। स
खरखौदा। गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत 5 फरवरी को खरखौदा आएंगे। प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वह क्षेत्र के किसानों को जागरूक करेंगे। विधायक पवन खरखौदा ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज रासायनिक खेती के चलते हमारा स्वास्थ्य लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरत है कि हम प्रकृति के करीब वापस आएं। रासायनिक खेती से बनने वाले उत्पाद अच्छे नहीं है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत 5 फरवरी को 12 बजे खरखौदा आकर प्राकृतिक व जैविक खेती के फायदों को बताएंगे। भरत सिंह वाटिका में होने वाले कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों, सामाजिक लोगों, संस्थाओं व विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।