गोहाना के बरोदा में होने वाली जन आक्रोश रैली स्थल का जायजा लेते अशोक अरोड़ा व अन्य। संवाद
गोहाना। बरोदा में कांग्रेस की तरफ से आयोजित की जाने वाली जन आक्रोश रैली स्थल का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अशोक अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने स्टेज व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली से कांग्रेस बदलाव की शुरुआत करेगी। बरोदा हलका के विधायक इंदुराज नरवाल ने बताया कि 7 जनवरी को बरोदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जन आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। इस मौके पर इसराना के विधायक बलबीर वाल्मीकि, डॉ. कपूर नरवाल, अनूप मलिक व अन्य मौजूद रहे।