फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस खुद का नेता तय नहीं कर पा रही, संगठन क्या बनाएगी : कृष्णलाल पंवार

Mon, 23 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत के गन्नौर के गांव पुरखास में जैन समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जैन मुनि गु - फोटो : mathura
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पुरखास में खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी आज तक विपक्ष का नेता तय नहीं कर पाई, वह संगठन व नेतृत्व की बात कैसे कर सकती है। वह 1991 से विधायक हैं, पहली बार ऐसा देखा है कि विपक्ष खुद नेतृत्वहीन स्थिति में है। कांग्रेस खुद का नेता तय नहीं कर पा रही है, संगठन क्या बनाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए मंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर दोनों विपक्षी नेताओं के बयान को खारिज करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने कार्यकाल में अपराध दर की समीक्षा करनी चाहिए। सरकार अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, पुलिस को कार्रवाई की छूट है।
हिसार विश्वविद्यालय के छात्र आंदोलन पर उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी बात कहने का अधिकार है, सरकार उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने को प्रतिबद्ध है। वहीं इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर पंचायत मंत्री ने कहा कि अभय सिंह उनके मित्र हैं। वह स्वयं विधायक रहे हैं, उन्हें पता होगा कि अपराध नियंत्रण एक दिन का कार्य नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अपराधियों पर निरंतर कार्रवाई हो रही है। आबकारी नीति पर सरकार ने जीटी रोड से शराब के ठेके हटाकर सड़क हादसों को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नई नीति के तहत खाली ठेकों को लेकर संशोधन किए हैं। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद कर मंत्री ने विभिन्न योजनाओं पर फीडबैक भी लिया।
जैन समुदाय ने हमेशा समाज हित में किया काम
खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार रविवार को जैन मुनि गुरुदेव भागमल महाराज की समाधि स्थल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन मुनि उपेंद्र महाराज ने की। उन्होंने कहा कि जैन समुदाय ने हमेशा समाज के हितों के लिए काम किया है। मौके पर राजसिंह जैन, बलजीत जैन, राकेश जैन, नवीन जैन, भगवान प्रेमसुख मंदिर की प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें