फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष ने दी ईद मुबारकबाद

Sun, 22 Mar 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
ईदगाह कॉलोनी ​स्थित मुख्य मस्जिद में लोगों को ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे कांग्रेस के जिला अध्य
विज्ञापन
सोनीपत। ईद के अवसर पर शनिवार को जिला कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष कमल दिवान ने ईदगाह काॅलोनी स्थित मुख्य मस्जिद में जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। दिवान ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, त्याग और मानवता का संदेश देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि खुशियों का वह पर्व है जहां ऊंच-नीच और भेदभाव मिटाकर सभी एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते हैं। रमजान के पवित्र महीने की इबादत के बाद मिलने वाला यह उपहार समाज में भाईचारे की जड़ों को और मजबूत करता है।
ईदगाह काॅलोनी में लोगों ने भी जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मिलन को गंगा-जमुनी तहजीब की जीती-जागती मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के माध्यम से ही हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को प्रेम और सद्भाव का पाठ पढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें