फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साख बचाने गोवा पहुंचे कांग्रेस पार्षद, मंडलायुक्त ने स्थगित की बैठक

Mon, 05 Aug 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31. दिल्ली के हवाई अड्डे पर अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंचे कांग्रेस के निगम पार्षद व प्रति
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम में अपनी साख बचाने के लिए रविवार रात कांग्रेस के सभी पार्षद गोवा घूमने निकल गए। लघु सचिवालय में सोमवार को सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी गई। सोमवार सुबह ई-मेल से मिली सूचना के बाद नाराज भाजपा पार्षद निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने बैठक कर दोबारा मंडलायुक्त के नेतृत्व में बैठक कराने की मांग की। निगमायुक्त ने बताया कि मंडलायुक्त से मिले आदेश के बाद बैठक को स्थगित किया है।
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की मंजूरी मांगी थी। इस पर मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 5 अगस्त को बैठक होनी थी, इसके लिए मेयर समेत सभी पार्षदों को 20 दिन पहले ही नोटिस भेजकर सूचना दी गई थी। वर्तमान में निगम में भाजपा के पास 11 व कांग्रेस के 9 पार्षद हैं। सोमवार को लघु सचिवालय में यह बैठक होनी थी, लेकिन कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत समेत सभी पार्षद रविवार रात गोवा चले गए। कांग्रेस पार्षदों के गोवा जाने की सूचना मिलते ही भाजपा पार्षद परेशान हो गए और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया है। गाेवा जाने वालों में पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, रेनू बाला सैनी, मोनिका नागर, नवीन तंवर, बिजेन्द्र मलिक व नीतू दहिया शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें