गोहाना। प्रो कबड्डी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गांव धनाना के खिलाड़ी तरुण का ग्रामीणों ने गांव की व्यायामशाला में अभिनंदन किया। इस दौरान आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. अनिल धनाना रहे।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, राजस्थान के जयपुर, तमिलनाडु के चेन्नई और दिल्ली में प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन आयोजित हुआ। तरुण ढुल ने इसमें सराहनीय प्रदर्शन किया। वह रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कोच दिनेश खरब के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं।
पं. अनिल धनाना ने खिलाड़ी को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में खिलाड़ी के दादा चांदराम ढुल, ताऊ रिजक राम ढुल, चाचा सुनील ढुल, पंचायत समिति कथूरा के उप चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश उर्फ नान्हा ढुल, मास्टर जयभगवान ढुल, पहलवान वजीर सिंह, रामकिशन, मास्टर ओमप्रकाश, रणबीर ढुल, दलबीर और सोनू नंबरदार भी मौजूद रहे।
मेहनत कभी विफल नहीं जाती
मुख्य अतिथि अनिल धनाना ने युवाओं को खेलों में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज खेलों में कॅरिअर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। युवा मन लगाकर पढ़ाई करें और अपनी पसंद के किसी खेल में जरूर भाग्य बनाएं। वह कभी विफल नहीं जाएगी।