फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आमलेट देने से मना करने पर कन्फेक्शनरी संचालक को पीटा

Wed, 27 Mar 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। आमलेट देने से मना करने पर तीन युवकों ने कन्फेक्शनरी संचालक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पानीपत जिले के गांव हलदाना निवासी जयभगवान ने बताया कि 25 मार्च को अपने गांव के दोस्त अमित उर्फ मीता की गढ़ी कलां गांव के पास स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान के पास गए थे। शाम 4 बजे बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। उन्होंने अमित को आमलेट बनाने के लिए कहा तो अमित ने आमलेट बनाने से मना कर दिया। इसके चलते पारस नाम के युवक ने फ्राई पैन उठाकर अमित पर हमला कर दिया। इसके बाद पारस के दोनों साथियों ने भी अमित की पिटाई की। पास मौजूद लोगों ने झगड़ा शांत करवाया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद अमित को पानीपत के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। गन्नौर थाना पुलिस ने आरोपी गन्नौर निवासी पारस व उसके दोनों साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें