फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मॉकड्रिल कर कर्मचारियों को अग्नि से बचाव के तरीके बताए

Thu, 13 Nov 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के एटलस रोड ​स्थित जिला आयकर विभाग के कार्यालय में मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाते
विज्ञापन
सोनीपत। एटलस रोड स्थित जिला आयकर विभाग के कार्यालय में बुधवार को अग्नि एवं सुरक्षा विभाग के सहयोग से मॉकड्रिल कर कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उनको आग लगने की स्थिति में आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों की जानकारी देना व तत्परता बढ़ाना था। अग्निशमन कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए बल्कि तुरंत अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करके आग को नियंत्रित करना चाहिए।
कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी भी दी गई। आयकर विभाग के आईटीओ एवं नोडल अधिकारी अशोक उन्नति ने बताया कि किसी भी आपदा या अनहोनी से बचने के लिए कार्यालय में मॉक ड्रिल करके सभी कर्मचारियों को सुरक्षा व आत्मरक्षा के तरीकों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयकर अधिकारी विपिन, वरुण देव, निरीक्षक ओमप्रकाश, आशीष मित्तल, अधीक्षक आशीष कादियान, अमित कुमार, आशीष व हितेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें