फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत, प्रशासन में हड़कंप

Wed, 30 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की जनता कॉलोनी में 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग डायरिया से पीड़ित था। हालांकि, परिजन और सिविल अस्पताल के डाक्टर इससे मना कर रहे हैं और सांस की बीमारी से पीड़ित बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि बुजुर्ग की मौत से मामला बेहद गंभीर हो गया है। कालोनी के लोगों ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर करने का फैसला किया है। वहीं, कॉलोनी में डायरिया फैलने से स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम से लेकर शासन-प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।

डीसी कार्यालय पहुंची सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट
सीएमओ जेएस पूनिया अवकाश पर हैं। उनकी गैर हाजिरी में कार्यकारी सीएमओ डॉ. महेंद्र सिंह ने जनता कॉलोनी में डायरिया फैलने की रिपोर्ट के बारे में अब तक किए गए उपायों व कारणों की रिपोर्ट डीसी आफिस भेज दी है। रिपोर्ट में साफ किया गया है कि पानी के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


साथ में ओआरएस के पैकेज बांटे गए हैं। तंग कॉलोनियों में रहने व सफाई की कमी से लोग बीमार हुए हैं। अब डीसी एवं निगम आयुक्त राजीव रत्न ने निगम, पब्लिक हेल्थ व हेल्थ विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने की हिदायत दी है।

सुबह लेकर आए शव, मेरा ससुर सांस की बीमारी से मरा
मृतक प्रेमसिंह के बेटे रामू की पत्नी मंजू ने बताया कि एक माह पहले उसके ससुर सोनीपत आए थे। वह फिलहाल उसके देवर के पास दूसरी गली में रहते थे। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे उन्हें सिविल अस्पताल ले गए, जहां ग्लूकोज चढ़ाया गया। इसके बाद दवाई देकर वापस भेज दिया। सोमवार रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते मौत हो गई। सुबह वे शव जनता कालोनी में अपने आवास पर ले आए। मंजू का कहना है कि उसके ससुर को सांस की पुरानी बीमारी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें