सोनीपत। गांव बड़वासनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में घुसकर चोर कंप्यूटर, प्रिंटर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने कार्यालय व कक्षाओं के ताले तोड़कर रिकॉर्ड से छेड़छाड़ भी की। प्राध्यापिका की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
प्राध्यापिका भावना आर्य ने शिकायत में कहा है कि पार्ट-टाइम स्वीपर आनंद जब स्कूल पहुंचा तो देखा कि स्कूल का ताला टूटा है। आनंद ने उनको चोरी की जानकारी दी। इसके बाद वह अन्य स्टाफ स्कूल में पहुंचे तो चोरी का पता लगा।
विद्यालय की क्लर्क कुसुम और अध्यापक रवि ने जानकारी दी कि चोर रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़कर एक कंप्यूटर सेट, यूपीएस और एक प्रिंटर चोरी कर ले गए। कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों से छेड़छाड़ भी की गई थी। लैब सहायक सीमा ने बताया कि कंप्यूटर लैब से 12 बैटरियां गायब हैं।
माली व वाटर कैरियर बिजेंद्र ने बताया कि विद्यालय परिसर से दो स्टील की कस्सी और सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर भी चोरी हुई है। उन्होंने पुलिस मामले की जांच कर रही है।