फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में मिट्टी चोरी व अवैध कब्जों में ज्यादातर शिकायतें आईं

विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान ​शिकायतें सुनती डीसी नेहा सिंह। स्रोत: सू
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायत के समाधान के लिए मौके पर जाकर स्थिति की जांच करें। साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अवैध रूप से खनन, गांवों में अवैध कब्जे व पेंशन सहित 25 शिकायतें प्राप्त हुई। जमीनी विवाद केस में धोखाधड़ी का शिकार होने की शिकायत, विदूर पेंशन बनवाने, जनता दरबार के दौरान जारी हुए निर्देशों की अवहेलना से संबंधित, पहचान पत्र ठीक करवाने बारे, खेतों में बिजली के तार ऊंचे कराने, गांव माहरा में पंचायती जमीन से मिट्टी चाेरी करने की शिकायत व सिंचाई विभाग की नहर पर अवैध कब्जों को छुड़वाने बारे, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत प्राप्त हुई।
अन्य शिकायतों में पीपीपी आईडी मे मोबाइल नंबर ठीक करवाने बारे, मकान बनाने के लिए सरकारी योजना से संबंधित मदद, रूकी हुई बुढ़ापा पेंशन को जारी करवाने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। बैठक में एसीपी जसपाल सिंह, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति, डीएसओ मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर आने वाली सभी शिकायतों का तुरंत करें समाधान
उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका तुरंत समाधान करें ताकि संबंधित व्यक्ति को समस्या ने निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के निवारण को लेकर अधिकारी ढिलाई न बरते, सभी लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी समय-समय पर सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा करें व समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें