फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविर में कब्जा और पेंशन की आईं शिकायतें

Fri, 27 Feb 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडलीय परिसर में लगे समाधान शिविर में एक पुरानी और तीन नई शिकायतें सामने आईं। यह शिविर हरियाणा सरकार के निर्देश पर लगाया गया। गांव लाठ के ईश्वर सिंह, प्रदीप, रणधीर व अन्य लोगों ने शिकायत दी कि गांव की फिरनी पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


गांव माहरा के धर्मदास ने गली से कब्जा हटाने की गुहार लगाई। वहीं, धनाना, खंड कथूरा के रामदिया ने अपनी बुढ़ापा पेंशन दोबारा शुरू करवाने की मांग रखी। भैंसवान खुर्द के सत्यपाल ने पुलिस विभाग से जुड़ी अपनी लंबित शिकायत पर कार्रवाई करने की फिर से मांग की।
एएसआर कार्यालय, उपमंडल अधिकारी (ना.) गोहाना की ओर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एएसआर आत्मप्रकाश, एएफएसओ राजेश कुमार, मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश कुमार, एआरसीएस निरीक्षक विनोद कुमार, ओसी अजय कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विकास समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें