फोटो : सोनीपत के गन्नौर में समाधान शिविर के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम प्रवेश कादियान
गन्नौर। लघु सचिवालय परिसर में सोमवार को समाधान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में गांधी नगर निवासी सतीश कुमार ने निजी स्कूल की ओर से बच्चों की 12वीं की अंकतालिका व स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नहीं देने, समसपुर गामड़ा निवासी रामचंद्र ने परिवार पहचान पत्र में भूमि संबंधी त्रुटि व गढ़ी केसरी निवासी साधना ने बिजली मीटर गलत तरीके से नामांतरण करने की शिकायत दी। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र, आय संशोधन और वृद्धावस्था सम्मान भत्ता से संबंधित शिकायतें पहुंची। एसडीएम प्रवेश कादियान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।