फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हर्बल पार्क में भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीएम विंडो में की शिकायत

विज्ञापन
16jjrp15- बेरी के हर्बल पार्क का टूटा बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
बेरी। पाना हिंदयान में स्थित हर्बल पार्क की बदहाली और भ्रष्टाचार को लेकर एक शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ता बेरी निवासी एडवोकेट रितिनदीप ने शिकायत में लिखा है कि पार्क में लगे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जा रहा हैं। पार्क में तिरंगा फहराने के लिए बनाया गया स्थान पूरी तरह खंडित है। नगर पालिका पिछले कई सालों से बजट न होने का बहाना बनाकर यहां राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगा रही है। पार्क के चारों दिशाओं के गेट टूट चुके हैं जिससे आवारा पशु अंदर घुसकर पौधों को खा जाते हैं। पार्क में अधिकारी केवल फोटो खिंचवाने के लिए यहां पौधे लगाते हैं लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए लोहे के ट्री-गार्ड नहीं लगाए जा रहे। अधिकारियों द्वारा बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर्बल पार्क को लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया था, लेकिन वर्तमान में पार्क की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें