फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दरबार में नहीं पहुंचे शिकायतकर्ता, इंतजार करते रहे एसई

Tue, 09 Jan 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में दरबार लगाया गया। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर उपभोक्ताओं के आने का इंतजार करते रहे। तीन घंटे में कोई भी फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर कार्यालय में कोई भी शिकायत आती है तो उसका जल्द समाधान किया जाए। इससे बिजली उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। साथ ही सर्दी में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जाए और बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें