संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बाल दिवस समारोह के तहत 27 से 31 अक्तूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 27 अक्तूबर को पोस्टर मेकिंग, समूह नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गायन, रंगोली स्पर्धाएं होंगी जबकि 28 अक्तूबर को स्कैचिंग ऑन द स्पॉट, समूह नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गायन, क्ले मॉडेलिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने बताया कि 29 अक्तूबर को समूह नृत्य, देशभक्ति समूह गायन, एकल गायन, एकल नृत्य, थाली पूजन, कलश सजाओ, फन गेम्स बॉयज, फन गेम्स (गर्ल) कराए जाएंगे। 30 अक्तूबर को समूह नृत्य, देशभक्ति समूह गायन, एकल नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज, फेंसी ड्रैस, प्रश्नोत्तरी, इंग्लिश व हिंदी लेखन स्पर्धा होगी।
31 अक्तूबर को देशभक्ति समूह गायन, एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट, दीया व माेमबत्ती डेकोरेशन, कार्ड मेकिंग, वन एक्ट प्ले, थिएटर प्ले आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने स्कूलों के प्राचार्यों व मुख्य अध्यापकों का आह्वान किया कि वह अपने-अपने स्कूलों के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले इच्छुक बच्चों की सूची ई-मेल (sonipatdccwgmail.com) के माध्यम से 17 अक्तूबर तक भिजवाएं। अधिक जानकारी के लिए 9588140196 या 9416521143 पर संपर्क कर सकते हैं।