फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के लेखाकार पर जरूरी दस्तावेज लीक करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के कानूनी सलाहकार ने कंपनी के लेखाकार पर गोपनीय दस्तावेज लीक करने का आरोप लगाया है। कंपनी की तरफ से कोर्ट में इस्तगासा दायर किया गया। जिस पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्काई लार्क फूड्स कंपनी के कानूनी सलाहकार पवन कुमार रोहिल्ला ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया कि 13 नवंबर 2019 को रोशन श्रीवास्तव ने एग्जीक्यूटिव अकाउंट की नौकरी ग्रहण की थी। कंपनी की तरफ से पहले ही कहा गया था कि कंपनी का कोई भी रिकॉर्ड किसी भी ग्राहक या खुद साझा नहीं किया जा सकता। उसके बावजूद आरोपी ने 31 जनवरी, 2021 से 22 जून 2021 तक के कंपनी के ग्राहकों के गोपनीय दस्तावेज, डाटा, सूचनाएं, इनवॉइस बिल, अकाउंट स्टेटमेंट आदि कंपनी की मेल आईडी से अपनी ईमेल आईडी पर कॉपी कर लिए। इसी तरह से नवंबर 2019 से जुलाई 2021 तक पे स्लिप व 30 जनवरी 2021 से 22 जून 2021 तक अपने व्यक्तिगत अकाउंट में भेजकर साझा कर लिए गए। 10 जून को इसके खिलाफ राई थाना में शिकायत दी गई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। बाद में कोर्ट में इस्तगासा दायर किया गया। जिस पर कोर्ट के आदेश पर अब राई थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें