फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कीटनाशक दवा छिड़काव मामले की जांच करने पहुंची कमेटी

Fri, 10 May 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कीटनाशक दवा के छिड़काव से छात्रों के स्वास्थ्य खराब होने के मामले में तीन सदस्यीय कमेटी जांच करने गांव घसौली स्थित लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल पहुंची। कमेटी में शामिल तहसीलदार सुमन लता, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. टीना आनंद रहे। टीम ने स्कूल निदेशक व शिक्षकों के अलावा छात्रों व अभिभावकों से पूछताछ की। वही टीम के सदस्य एक दूसरे पर पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। टीम का कहना कि जांच की गई रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


चिकित्सकों से मांगी रिपोर्ट

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कीटनाशक दवा के प्रभाव से काफी बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। इन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था। जिन जिन अस्पतालों में बच्चों का इलाज हुआ उनके चिकित्सकों से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में कीटनाशक दवा छिड़काव मामले में प्रशासन गंभीर है। जांच कमेटी को तय समय में रिपोर्ट देने के आदेश दिए है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें