गोहाना। खंड कृषि अधिकारी डॉ. कुलदीप ने कहा कि किसान धान की फसल की कटाई केवल एसएमएस लगी कंबाइन मशीन से ही करवाएं। बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) लगी मशीन से कंबाइन की कटाई करवाने पर पराली का उचित प्रबंधन नहीं हो पाता है। किसान पराली को जलाएं नहीं। पराली जलाना गैरकानूनी है। विभाग की टीमें खेतों में जाकर मौके का निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय पीआर और 1509 किस्म धान की कटाई चल रही है। फसल की कटाई करवाने के लिए कंबाइन मशीन पर एसएमएस लगा होना जरूरी है। बिना एसएमएस लगी मशीन से फसल की कटाई न करवाएं। बिना एसएमएस लगाए फसल की कटाई करने पर कंबाइन जब्त कर ली जाएगी। पराली जलाने वाले किसान पर मुकदमा दर्ज होगा । 30 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। शुक्रवार को सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) मुकेश कुमार ने खेतों में जाकर कंबाइन को चेक किया। उनके साथ एटीएम प्रवीन कुमार, एटीएम अमित कुमार, सुपरवाइजर कपिल और संदीप कुमार मौजूद रहे।