गोहाना-जींद मार्ग पर नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के समीप शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब गन्नों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को एक अन्य ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई और शनिवार को ट्रैक्टर को ठीक कर दूसरी ट्राली में गन्ने को भरकर मिल ले गया।
गांव भावड़ निवासी मंजीत अपने ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रालियों को जोड़ कर उनमें गन्ना भरकर गांव आहुलाना स्थित चीनी मिल में डालने जा रहा था। मंजीत ने बताया कि वह करीब साढ़े आठ बजे नालंदा स्कूल के समीप पहुंचा तो सामने से एक ट्रैक्टर आ रहा था और जिस पर तीन लोग सवार थे।
मंजीत के अनुसार उन्होंने अपने ट्रैक्टर से उसके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे उसका ट्रैक्टर पूरी तरह से खराब हो गया और पीछे जुती ट्राली की कमानी टूट गई। शनिवार सुबह मंजीत ने अपने गांव से दूसरी ट्रालियों को बुलाया और उनमें गन्ने को डालकर मिल में ले गया।