फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला पहलवान व भाई का हत्यारा कोच मरते दम तक भुगतेगा जेल, पत्नी और दो सालों को भी उम्रकैद

Sat, 06 Jun 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ जसबीर सिंह ने गांव हलालपुर की कुश्ती अकादमी में महिला पहलवान और छोटे भाई की गोलियां मारकर हत्या करने और मां पर जानलेवा हमला करने के आरोपी मुख्य कोच, पत्नी, दो सालों को दोषी करार दिया। नेशनल स्तर की महिला पहलवान निशा को कुश्ती अकादमी के अंदर और भाई को अकादमी से कुछ दूर नहर के पास गोली मारी गई थी। अदालत ने मुख्य आरोपी कोच पवन को मरते दम तक जेल में रहने और पत्नी और दो सालों को उम्रकैद की सजा दी है।
विज्ञापन

अदालत में दायर मुकदमे में गांव हलालपुर की धनपति ने बताया था गांव में नाहरी रोड पर करीब तीन साल से सुशील कुमार कुश्ती अकादमी चल रही है। इसे मूलरूप से रोहतक जिले के गांव बालंद और घटना के समय रोहतक की शिवानी कॉलोनी का रहने वाला कोच पवन चलाता है। अकादमी में आसपास के गांव के करीब 45 युवक-युवती कुश्ती का प्रशिक्षण लेने आती हैं। अकादमी में बेटी निशा (22) भी प्रशिक्षण ले रही थी। निशा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में रजत पदक जीत चुकी थी। उनका भाई सूरज (18) उसे रोजाना बाइक से अकादमी में छोड़ने जाता था। 10 नवंबर 2021 को भी सूरज बहन निशा को छोड़ने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे अकादमी से निशा के घर पर फोन आया था और कहा गया था कि निशा ने अभ्यास कर लिया है, उसे घर ले जाओ। इस पर सूरज और मां धनपति उसे लेने के लिए पहुंचे थे।
जब वह अकादमी में पहुंचे तो इसी दौरान उन पर गोलियां चला दी गई थीं। उस समय निशा की पहले ही अकादमी के अंदर गेट के पास गोलियां मारकर हत्या की जा चुकी थी। हमलावरों ने मां धनपति को गोली मारी तो अचानक हुए हमले के बाद सूरज और मां बाहर की तरफ भागे थे। गोली लगने से धनपति गेट के बाहर गिर गई थी और सूरज मौके से भाग निकला था। हमलावरों ने पीछा करते हुए नहर पार कर सूरज को भी गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने अकादमी संचालक पवन, उसकी पत्नी सुजाता और दो सालों अमित और सचिन को नामजद था। परिवार ने आरोप लगाया था पवन ने बेटी से अभद्रता की थी। इसका विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने एक दिन बाद ही पवन की पत्नी सुजाता और भाई अमित को रोहतक के डीघल रोड से गिरफ्तार कर लिया था। बाद में आरोपी पवन व सचिन को गिरफ्तार किया था।
मामले की सुनवाई के बाद शुक्रवार को एएसजे डॉ़ जसबीर सिंह ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी पवन को हत्या, हत्या की कोशिश, धमकी देने व शस्त्र अधिनियम में आजीवन कारावास (मरते दम तक जेल में रहने की सजा) और 82 हजार रुपये जुर्माना की सजा दी है। वहीं दोषी की पत्नी सुजाता को हत्या और हत्या की कोशिश में उम्रकैद व 75 हजार रुपये जुर्माना, दोषी अमित व चचेरे भाई सचिन को हत्या, हत्या की कोशिश व धमकी देने के दोषी करार देते हुए उम्रकैद व 80-80 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। दोषियों को जुर्माना अदा न करने पर 11-11 माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें