फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने प्रदेश में घूम-घूम कर लिए सुझाव, बजट में दिखेगी झलक : डॉ. अरविंद शर्मा

Sun, 16 Mar 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान मौजूद सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
विज्ञापन
गोहाना। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में घूम-घूमकर व हर वर्ग से मिल-बैठकर चर्चा करते हुए जनहित का बजट तैयार किया है। सोमवार को जनता की भलाई में आ रहे इस बजट में उनके निरंतर किए गए प्रयास व सुझावों की झलक नजर आएगी। सहकारिता मंत्री शनिवार को गोहाना क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
विज्ञापन

खानपुर मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना के गांव नगर स्थित आवास पर पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 17 मार्च को हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी वित्तमंत्री के नाते एक बेहतरीन बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री ने बजट के लिए किसान, युवा, महिला, व्यापारी, हर समुदाय के साथ अलग-अलग मंचों पर चर्चा की है। जनप्रतिनिधियों के साथ पंचकूला में दो दिवसीय प्री बजट बैठक करते हुए सुझाव लिए हैं। मुख्यमंत्री ने बजट के लिए रूपरेखा भी बनाई। इसकी झलक बजट में नजर आएगी। गोहाना मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, अरुण बड़ौक, सुमित कक्कड़, बड़ौता सरपंच संदीप, कृष्ण सैनी, राजू प्रजापत, दीपक कपूर, कुलदीप कौशिक मौजूद रहे।

पार्टी ने खोया कर्मठ साथी, अपराध क्षमा योग्य नहीं
डॉ. अरविंद शर्मा ने भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ता साथी खो दिया। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। उन्होंने पूरी घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से भी बात करने के उपरांत बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। यह अपराध क्षमा योग्य नहीं है। कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन

समाज की पगड़ी कभी नीचे नहीं होने दी, गौतम हमारे आदरणीय

डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा में उनके व सफीदों विधायक रामकुमार गौतम के बीच हुई बहस पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा में बहस हो जाती हैं। इसमें अध्यक्ष की ओर से उस बहस को सदन की कार्यवाही से हटाने के निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में उस पर चर्चा अब ठीक नहीं। वह चीजें खत्म हो गई हैं। रामकुमार गौतम हमारे बड़े भाई हैं औप रहेंगे। हमारे बुजुर्ग हैं। मैंने हमेशा उनका सम्मान किया है और आगे भी करेंगे। उन्होंने कभी ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे समाज की पगड़ी नीचे हो। इस सम्मान को बरकरार रखेंगे।

फोटो 19- सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान मौजूद सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें