सोनीपत की दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनहोरलाल ने बुजुर्ग पेंशन लाभार्थियों से संवाद किया। इस सीएम ने 20 बुजुर्गो को वृद्धा पेंशन सर्टिफकेट भेंट की। सीएम मनोहर लाल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबोधन में कहा कि बुजुर्गो के बीच आकर आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा का ये वृत हमने बहुत साल पहले लिया था आज उसकी अनुभूति आज हो रही है।