फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दमकल केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा, भवन निर्माण में एनओसी जारी करने का रिकॉर्ड होगा चेक

Tue, 13 Dec 2022 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत कुमार का कहना है कि दमकल कार्यालय से संबंधित कुछ अनियमितताएं मिलने की शिकायत के संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दमकल केंद्र पहुंची सीएम फ्लाइंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत सेक्टर-3 स्थित दमकल केंद्र में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापामार कार्रवाई शुरू की है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को शिकायत मिली थी कि भवन निर्माण में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने की एवज में इस कार्यालय में कई अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दमकल कार्यालय पहुंची टीम ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर की जांच की। इसके बाद बाकी रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में एक अधिकारी व दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत कुमार का कहना है कि दमकल कार्यालय से संबंधित कुछ अनियमितताएं मिलने की शिकायत के संबंध में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

पानीपत में दमकल विभाग के कार्यालय पर सीएम फ्लाइंग का छापा
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की करनाल टीम ने मंगलवार सुबह दस बजे दमकल विभाग के जिला मुख्यालय एवम स्टेशन हाली पार्क पर रेड की। इस दौरान टीम ने दमकल विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की हाजिरी समेत सभी गाड़ियों की भी चेकिंग की गई। इनके अलावा टीम ने फायर एनओसी से संबंधित दस्तावेज भी खंगाले। टीम ने जांच में शामिल होने के लिए फायर अफसर रामेश्वर सिंह समेत अमित को भी मौके पर बुलाया।
 
प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद सामने आया कि दमकल विभाग के जिले में कुल 20 पक्के और 95 कच्चे कर्मचारी हैं जिनमें से सभी उपस्थित मिले। मुख्यालय पर 3 कर्मचारी छुट्टी पर मिले, जिनके पहले से छुट्टी के लिए आवेदन आए हुए थे। इनके अलावा विभाग के पास कुल छोटी बड़ी 24 गाड़ियां चालू हालत में मिली। इनमें से 12 बड़ी गाड़ियां थी 10 छोटी गाड़ियां थी और दो बाइक थी। इनके अलावा टीम ने तीन कंडम हालत में मिली दमकल विभाग की गाड़ियों की भी जांच की।

जांच टीम ने बताया उनकी यह पड़ताल देर शाम तक जारी रहेगी। प्राथमिक जांच में सभी कर्मचारियों और गाड़ियों की हालत दुरुस्त मिली है। अबे फायर एनओसी से संबंधित दस्तावेज खंगाल रहे हैं जिसके बारे में पूरी पड़ताल करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

टीम ने बताया कि दमकल विभाग के जिले में कुल 4 कार्यालय हैं। इनमें से तीन पानीपत शहर में हैं, जिनमें हाली पार्क, दूसरा सेक्टर 25 और तीसरा लाल बत्ती चौक का कार्यालय और स्टेशन है।इनके अलावा समालखा में भी दमकल विभाग का एक स्टेशन है। इन सभी स्टेशनों के कर्मचारियों और गाड़ियों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। रेड में सीएम फ्लाइंग टीम की ओर से एसआई शेर सिंह, एएसआई सुभाष, एसआई सुरेश समेत सीआईडी विभाग से राजेश और राजकुमार भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें