फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना योग्य डॉक्टर के चल रहा था अस्पताल, सीएम फ्लाइंग का छापा

Sat, 02 May 2026 09:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित अस्पताल में छापा डालने के दौरान संचालक से पूछताछ करती मुख्यमंत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (सोनीपत)। सांपला मार्ग स्थित निजी अस्पताल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने छापा डालकर चौंकाने वाले मामले से पर्दा उठाया। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि अस्पताल बिना वैध अनुमति, बिना योग्य डॉक्टरों और जरूरी लाइसेंस के ही चल रहा था। टीम अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी।
सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र व स्वास्थ्य विभाग से डॉ. धीरज व ड्रग्स कंट्रोल इंस्पेक्टर मुंशीराम को साथ लेकर पीसी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में छापा डाला।
विज्ञापन

जांच में मिला कि अस्पताल के संचालक अनिल की ओर से मरीजों का इलाज किया जा रहा है जबकि वह सिर्फ जीएनएम (नर्सिंग) कोर्स किए हुए हैं। अस्पताल में कहने को तो विजिटिंग डाॅक्टर के तौर पर एमडी एनेस्थीसिया व एमडी पीडियाट्रिक्स को भी बुलाया जाता है लेकिन टीम ने जब उन डाॅक्टरों के पंजीकरण सर्टिफिकेट मांगे तो संचालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया।
छापा डालने के दौरान एक महिला मरीज सांस की गंभीर समस्या के चलते भर्ती मिली लेकिन मौके पर कोई योग्य डाक्टर मौजूद नहीं था जबकि उसकी ओपीडी की जांच करने पर पाया गया कि उसे एलोपैथिक इंजेक्शन दिए गए थे।
अस्पताल में मरीजों का इलाज पूरी तरह अनट्रेंड स्टाफ के भरोसे चल रहा था। मरीज को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करवाया गया। टीम ने मौके पर मिले अन्य स्टाफ का भी रिकाॅर्ड जांचा लेकिन किसी के पास भी मेडिकल योग्यता नहीं मिली।
टीम ने अस्पताल से संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिए। आरोपी गांव पाई निवासी अस्पताल संचालक अनिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए खरखौदा थाने में एक शिकायत भी दी है।



-

ऑपरेशन करने के सभी उपकरण भी सील किए
अस्पताल में काफी मात्रा में दवा रखी होने के साथ ही लैब को भी संचालित किया जा रहा था। वहीं, एक ऑपरेशन थियेटर भी बना हुआ था लेकिन कागजात मांगने पर अस्पताल संचालक कुछ भी पेश नहीं कर पाया। ऐसे में टीम ने न केवल सभी दवाओं को जब्त कर लिया बल्कि ऑपरेशन थियेटर में मिले सभी उपकरण भी सील कर दिए।
विज्ञापन




वर्जन
बगैर चिकित्सक के अस्पताल का संचालन किए जाने की सूचना थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर छापा डाला गया है। जिसमें संचालक जरूरत दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। डॉक्टर की ओर से जो भी रिपोर्ट सौंपी जाएगी उसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। -जीत बेनीवाल, उप पुलिस अधीक्षक, सीएम फ्लाइंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें