फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परीक्षाओं के चलते सीएम कप स्थगित, जारी रहेगी पंजीकरण प्रक्रिया

Wed, 28 Feb 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला व खंडस्तर पर 28 फरवरी से शुरू होने वाले सीएम कप को स्थगित कर दिया गया है। प्रतियोगिता को लेकर जिले से अभी तक 300 से अधिक टीमें पंजीकरण करवा चुकी हैं। यह प्रतियोगिता खंड, जिला व राज्य स्तर पर आयोजित की जानी थी। हालांकि विद्यार्थियों की परीक्षाओं के चलते प्रतियोगिता को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीएम कप प्रतियोगिता में छह खेलों फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल के मुकाबले होने थे। प्रतियोगिता की तैयारियां भी जोरों पर की जा रही थी। साथ ही खिलाड़ी भी प्रतियोगिता के लेकर खासे उत्साहित थे। अब तक सीएम कप की विभिन्न स्पर्धाओं के लिए 300 से अधिक टीमों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। यह प्रतियोगिता 14 से 23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही थी।
जारी रहेगी पंजीकरण प्रक्रिया
खेल अधिकारियों की मानें तो स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के चलते ही प्रतियोगिता को स्थगित किया गया है। यह प्रतियोगिता अब अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। हालांकि इसकी तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीमें खेल विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवा सकती है। प्रतियोगिता शुरू होने तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में यह रहेगी इनाम राशि
स्थान राशि
प्रथम 2.00 लाख रुपये
द्वितीय 1.50 लाख रुपये
तृतीय 1:00 लाख रुपये
वर्जन
विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं के चलते राज्य स्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें अब भी क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करवा सकती है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले से अब तक 300 से ज्यादा टीमों ने पंजीकरण कराया है।-शर्मिला राठी, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें