फोटो 08: सोनीपत के सेक्टर-14 मार्केट में चलाए गए अभियान के तहत झाडू लगाकर सफाई करते पूर्व कैबि
सोनीपत। नगर निगम की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहर में हर जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेयर राजीव जैन ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ पुरानी कचहरी से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने पूर्व मंत्री कविता जैन व पार्षद सुरेंद्र मदान के साथ सेक्टर-14 मार्केट में भी अभियान चलाया। इसके अलावा सभी वार्डों में पार्षदों ने भी सफाई करवाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व मेयर ने एक दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में भाग लिया। संवाद