फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाम्बिया में बच्चों की मौत: कफ सिरप कंपनी को क्लीन चिट के बाद केंद्र की टीम करेगी निरीक्षण, शुरू होगा उत्पादन

Fri, 16 Dec 2022 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली में स्थित मेडेन फार्मास्युटिकल्स कंपनी को क्लीन चिट मिलने के बाद अब कंपनी को फिर से शुरू करने की तैयारी है। केंद्र और राज्य की टीम निरीक्षण करेगी। जांच में मिलीं कमियों को दूर कर कंपनी शुरू की जाएगी।  
विज्ञापन
कुंडली स्थित मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफ्रीकी देश गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद सील की गई कफ सिरप बनाने वाली मेडेन फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में उत्पादन जल्द शुरू हो सकेगा। कंपनी के कफ व कोल्ड सिरप के सैंपल की रिपोर्ट मानकों पर सही मिलने के बाद उन्हें क्लीन चिट दी गई है। ऐसे में अब केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम व राज्य के विशेषज्ञों की टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह टीम कंपनी का गहनता से निरीक्षण करेगी। ऐसे में अगर कंपनी में पहले किए गए निरीक्षण के समय मिली खामियों को दूर कर लिया है तो उसमें उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। अब भी कोई कमी मिलने पर नोटिस देकर उनको पूरा कराया जाएगा। अफ्रीकी देश गाम्बिया में बच्चों की मौत के बाद कंपनी में दवा के निर्माण पर रोक लगा दी गई थी।   

गाम्बिया में अक्तूबर माह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर 66 बच्चों की मौत हो गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों की मौत का कारण खांसी व सर्दी के सिरप को माना था। राज्य औषधि नियंत्रक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अपनी रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने सिरप में साल्ट की गड़बड़ी को बताया था।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ का पत्र  मिलते ही केंद्र व प्रदेश के ड्रग विभाग के अधिकारियों ने मेडेन फार्मास्युटिकल्स पर छापा मार कार्रवाई की थी। कंपनी से तैयार दवा और उनको बनाने में प्रयुक्त किए जा रहे घटक के सैंपल लेकर केंद्रीय प्रयोगशाला को भेजे गए थे। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।

बताया गया है कि रिपोर्ट के अनुसार मेडेन फार्मास्युटिकल्स की दवा और उसको बनाने में प्रयुक्त किए जा रहे साल्ट केमिकल में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है। चारों कफ सिरप में डायथिलीन व एलिथीन ग्लाइकोल नहीं मिला। रिपोर्ट के आधार पर डब्ल्यूएचओ को पत्र भेजकर दवा की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होने की जानकारी दी गई थी। अभी तक डब्ल्यूएचओ ने उसका उत्तर नहीं दिया है। 

दवा निर्माण शुरू करने को लेकर टीम देगी रिपोर्ट 
दवा निर्माता कंपनी मेडेन फार्मास्युटिकल्स में अब दवाओं का निर्माण शुरू हो सकेगा। इसके लिए जल्द ही केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम व राज्य के विशेषज्ञों की टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम कंपनी का निरीक्षण कर वहां दवा निर्माण शुरू करने को लेकर रिपोर्ट देगी। 

दवा कंपनी की सभी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा व स्वास्थ्य सचिव हरियाणा को दे दी गई हैं। अब केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की टीम के साथ प्रदेश की एक संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा। टीम कंपनी में पहले मिली कमियों की जांच करेगी। यदि कमियां दूर हो गई हैं तो कंपनी को दोबारा से निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। -मनमोहन तनेजा, राज्य औषधि नियंत्रक, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें