सचिव पद के थे सर्वाधिक 8 प्रत्याशी, वीरेंद्र दूहन ने मारी बाजी
बार चुनाव में सबसे अधिक चर्चा इस बार सचिव पद की रही, जिस पर आठ प्रत्याशी मैदान में थे। अधिवक्ता वीरेंद्र दूहन ने 35 वोट से बाजी मार ली। दूसरे नंबर पर रहने वाली कुसुम दहिया को 180 वोट मिले। विजय इंदौरा को 169, अंकित त्यागी को 153, दिनेश अत्री को 133, मनोज दहिया को 130, गौरव सैनी को 53 व अनिल आंतिल को मात्र 38 मत मिले।
सह सचिव और उप प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा मत हुए रद्द
बार चुनाव में उप प्रधान पद पर अभिषेक खत्री ने 383 वोट लेकर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे सोनू भारद्वाज को 335 वोट मिले। इस पद के लिए कुल 1106 मत पड़े, जिनमें से 64 मत रद्द हो गए। वहीं, सह सचिव पद पर किरण बाल्याण ने 682 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि दूसरे नंबर पर रही भारती सैनी को 359 मत मिले। इस पद के लिए कुल 1106 मत पड़े थे, जिनमें से 65 रद्द हुए।
गोहाना बार में दूसरी बार एक तरफ जीत दर्ज कर प्रधान बने वीरेंद्र भनवाला
गोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव में वीरेंद्र भनवाला ने 257 वोट प्राप्त कर एक तरफा 227 वोट से जीत दर्ज की है। वीरेंद्र भनवाला दूसरी बार गोहाना बार एसोसिएशन के प्रधान बने हैं। चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी कुलदीप शर्मा को 30 वोट मिले। सचिव पद पर नरेंद्र सिंह ने 154 वोट लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने 133 वोट लेने वाले मंजीत लठवाल को 21 वोट से हराया। अन्य पदों पर सर्वसम्मति बन गई थी। जिसमें उप प्रधान के लिए अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए दीपक पूनिया तथा लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए योगेश कुमार को चुना गया।