फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल्लक लेकर एडीसी के पास पहुंचा चौथी कक्षा का रचित

विज्ञापन
पंजाबी युवा ब्रिगेड के सदस्यों को अपनी गुल्लक सौंपता रचित राणा - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना वायरस की विश्वव्यापी आपदा के दौरान हुए लॉकडाउन में मानवता का एक नया चेहरा देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन में जहां विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और संगठन जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं रविवार को कक्षा चार में पढ़ने वाला रचित राणा अपनी गुल्लक को लेकर एडीसी दिनेश कुमार यादव के कार्यालय पहुंचा। बच्चे की सेवाभाव को देखकर एडीसी और स्टाफ ने बच्चे की गुल्लक में अतिरिक्त पैसे डालकर पंजाबी युवा ब्रिगेड के सदस्यों को सौंप दी।
विज्ञापन

गांव सौहटी और हाल निवासी शांति विहार कॉलोनी का रहने वाला रचित राणा कक्षा चौथी का छात्र है। रचित रविवार को एडीसी दिनेश कुमार यादव के कार्यालय में पहुंचा, जहां उसने एडीसी को अपनी गुल्लक सौंपते हुए उसमें जो रुपये हैं, उन्हें कोरोना आपदा से प्रभावित लोगों के लिए खर्च करने को कहा। जिस पर एडीसी ने रचित राणा को शाबासी दी और उसकी गुल्लक में अतिरिक्त रुपये डालकर उसका हौसला बढ़ाया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य स्टाफ ने भी बच्चे की गुल्लक में पैसे डाले और जरूरतमंदों की मदद में जुटे पंजाबी युवा ब्रिगेड के सदस्य योगेश कुमार और अन्य को वह गुल्लक भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें