फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल की लैब में सामान खत्म, कई जांच प्रभावित

Sun, 29 Sep 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के गोहाना में नागरिक अस्पताल की लैब के बाहर बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में करीब 15 दिन से लैब का सामान खत्म हो गया है। इसकी वजह से रोजाना मरीजों की जांच प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। या निजी लैब में जांच करवानी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल प्रबंधन लैब का सामान मंगाने के लिए तीन बार पत्र लिखकर मुख्यालय डिमांड भेज चुका है, लेकिन अभी तक सामान उपलब्ध नहीं हुआ है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में रोजाना 600 से 700 मरीजों की ओपीडी होती है। यहां लैब में दर्जनभर से अधिक मरीजों की जांच होती हैं, लेकिन 15 दिन से लैब का सामान खत्म है। इसके चलते लैब में रक्त, मधुमेह, पीलिया, काला पीलिया, टाइफाइड, गर्भवती महिलाओं की जांच सहित अन्य जांच नहीं हो रही है। ऐसे में मरीजों के साथ चिकित्सकों की परेशानी बढ़ी हुई है। मरीजों ने मांग की है कि नागरिक अस्पताल में आवश्यक जांच को फिर से शुरू करवाया जाए। अस्पताल में जांच करवाने आए अनिल, विनोद शर्मा, राहुल मलिक, मनीष नरवाल व अशोक ने कहा कि नागरिक अस्पताल में बुखार व खांसी के मरीज चिकित्सकों के पास पहुंचते हैं तो उन्हें जांच करवाने की सलाह दी जाती है। अस्पताल में रक्त व मधुमेह तक की जांच तक नहीं हो रही है। ऐसे में पैसे खर्च कर जांच करवानी पड़ रही है।

उपमंडल के नागरिक अस्पताल की लैब में खत्म हुए सामान की मांग मुख्यालय भेजी गई है। सामान उपलब्ध होने के बाद ही मरीजों की सभी जांच हो सकती हैं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें