फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के हाथों शुरू हुए 44 लाख रुपये के विकास कार्य

Sat, 30 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर गांव और सेक्टर-15 स्थित कुष्ठ आश्रम में शनिवार को बेटियों के हाथ से 44 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रदेश संयोजक राजीव जैन ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की धरोहर हैं, उनके हाथों निर्माण कार्यों का शुरू होना शुभ है और इससे समाज में उनके प्रति एक सकारात्मक भाव पैदा होता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह रायपुर गांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो गलियों का शिलान्यास गांव की ही बेटियां तनु, छाया, वंशिका एवं तनिका के हाथों कराया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि बेटियां हमारे समाज की रीढ़ हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सामाजिक आंदोलन से बेटियों के प्रति आमजन का नजरिया काफी सकारात्मक हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। उन्होंने रायपुर गांव में बरसों से अटकी इन गलियों के निर्माण कार्य को आज शुरू करके जल्द पूरा करा लिया जाएगा, जिससे आमजन को सहूलियत हो। इसके बाद वह सेक्टर-15 स्थित कुष्ठ आश्रम परिसर पहुंचे। जहां कन्या पूजा और रानी द्वारा ही महिलाओं के लिए 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्नानघर एवं आश्रम परिसर में लगने वाली इंटरलाकिंग टाइल के काम का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी रोहतास कुमार विश्नोई, कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा, सुरेंद्र खत्री, संदीप खत्री, पूर्व सरपंच राजेश, चंद्ररूप खत्री, वेदप्रकाश, सुभाष, रणधीर, कुष्ठ आश्रम प्रधान पी. संगा रेड्डी, वेंकटेश कुमार, बालचंद्र, भक्ति राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें