शहर में सीवरेज लाइन अब भी बदहाल है। चार दिन बाद किसी तरह कपड़ा व्यापारियों को मार्केट में सड़क पर चल रहे गंदे पानी और बदबू से छुटकारा मिला। इसके लिए पब्लिक हेल्थ की टीम ने बाजार की सड़क को तोड़कर तीन नए मेनहोल बनाए। इसके बाद सीवरेज लाइन को तोड़कर उसमें फंसी पॉलीथिन को बाहर निकाला गया। तब जाकर सोमवार शाम को सीवरेज लाइन चालू हो सकी। कपड़ा व्यापारियों ने समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। साथ में कोट मोहल्ले में खुले नालों की जगह सीवरेज लाइन बिछाने की मांग की है, ताकि उसमें कूड़ा-कर्कट और पॉलीथिन न डाली जा सके।