फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर के सबसे व्यस्त एटलस रोड को डंपिंग मुक्त किया

Sat, 04 May 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के एटलस रोड पर डंपिंग प्वाइंट खत्म करने के बाद निगरानी करते सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक। स
विज्ञापन
सोनीपत। कच्चे क्वार्टर मार्केट के बाद अब शहर के सबसे व्यस्त एटलस रोड को डंपिंग मुक्त किया गया है। नगर निगम की ओर से एटलस रोड के डंपिंग प्वाइंट को बंद करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जहां पर नगर निगम के अधिकृत कचरा प्वाइंट हैं, वहां कचरा फैलने से भी रोकने की व्यवस्था रहेगी, इसके लिए भी अलग से कर्मचारी वहां काम पर लगाए जाएंगे। अब शहर के अंदर कचरा प्वाइंट खत्म करने का लक्ष्य है। जल्द कचरा प्वाइंटों पर स्वच्छता का संदेश लोगों को कचरा नहीं डालने के लिए जागरूक करता दिखाई देगा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कच्चे क्वार्टर के डंपिंग प्वाइंट पर फव्वारा लगाया था। अब उसी तरह एटलस रोड पर सुंदरीकरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सहयोग जरूर करें।

वर्जन
शहर के अंदर धीरे धीरे सभी कचरा प्वाइंटों को खत्म कर दिया जाएगा। एटलस रोड पर खत्म किए गए कचरा प्वाइंट पर अगर कोई कूड़ा डालता पाया गया तो उसके पर 5000 रुपये का जुर्माना किया जाएगा।-सुंदर मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें