फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर की कीर्ति ने डीडीए की परीक्षा में हासिल की पहली रैंक

Sun, 22 Feb 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ कीर्ति सिंह। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत की बेटी कीर्ति सिंह ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में पहली रैंक हासिल की है। गांव पिलाना और फिलहाल सेक्टर-23 की रहने वाली कीर्ति सिंह अब नायब तहसीलदार बनेंगी।
पिता मनोज दहिया ने बताया कि दिसंबर 2025 में परीक्षा हुई थी। 20 फरवरी को डीडीए का परिणाम घोषित किया गया। कीर्ति ने पहली बार में ही डीडीए की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। मनोज दहिया निजी कंपनी में मैनेजर हैं तो मां साहिब कौर सरकारी शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां साहिब कौर से मिली प्रेरणा
कीर्ति सिंह को तैयारी के लिए अपनी मां साहिब कौर से मिली है। कीर्ति सिंह आईएएस या आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी मां की उच्च शिक्षा से प्रभावित होकर ही सिविल सर्विस परीक्षा पास करने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें