फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मानसून से पहले शहर के नालों का होगा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अ​धिकारियों संग बैठक करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
- बहालगढ़ रोड, मुरथल रोड, राठधाना रोड समेत कई प्रमुख मार्गों के नालों की मेयर ने अधिकारियों के साथ बैठक में की समीक्षा
विज्ञापन

- नालों पर अवैध कब्जों को चिह्नित कर टूटे नालों की मरम्मत कराने की योजना
- एसएमडीए और नगर निगम मिलकर समस्या दूर करने की बनाएंगे रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बारिश के पानी से शहर के नाले ओवरफ्लो नहीं होंगे। पानी निकासी की सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए मेयर और एसएमडीए के अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। बारिश से पहले क्षतिग्रस्त नालों का पुनर्निर्माण कराने के साथ नालों पर अतिक्रमण चिन्हित किया जाएगा। बहालगढ़ रोड, मुरथल रोड, राठधाना रोड समेत कई प्रमुख मार्गों के नालों की सफाई शुरू कराई जाएगी।
मेयर राजीव जैन ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि शहर के सभी प्रमुख नालों का सर्वे करवाकर उनकी मरम्मत और पुनर्निर्माण की कार्ययोजना बनाई जाए। बताया कि कई स्थानों पर नाले टूटे हैं, जबकि कुछ जगह अवैध कब्जों के कारण निकासी प्रभावित हो रही है। नालों की नियमित सफाई और रखरखाव नहीं होने से बरसात के समय पानी सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में जमा हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने ऐसे सभी नालों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में एसएमडीए के मुख्य अभियंता एसके दहिया, कार्यकारी अभियंता आलोक कुमार और नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पद्म भूषण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पूर्वी और पश्चिमी हिस्से के नालों की स्थिति पर चर्चा
बैठक में शहर के पूर्वी हिस्से में बहालगढ़ रोड, मुरथल रोड, अग्रसेन चौक से ड्रेन नंबर-6, सिटी मॉल से सेक्टर-15, रंगोली ग्रीन, सेक्टर-15 डीएवी रोड से अरूट महाराज चौक, नई अनाज मंडी से बाबा कॉलोनी और राठधाना रोड पर बने नालों की स्थिति की समीक्षा की गई। इन क्षेत्रों में जल निकासी की मौजूदा व्यवस्था, नालों की सफाई और मरम्मत की जरूरत पर चर्चा हुई। वहीं, शहर के पश्चिमी हिस्से में सुभाष स्टेडियम के आसपास, ककरोई चौक और लहराड़ा से बाबा कॉलोनी तक बने नालों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया। मेयर ने कहा कि इन क्षेत्रों में नालों की नियमित सफाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि पानी की निकासी में किसी तरह की बाधा न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें