फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गणपति के स्वागत को सजा शहर, आज गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में मुरथल रोड पर भगवान गणेश की प्रतिमा निहारते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सोनीपत पूरी तरह सजकर तैयार है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ घरों और विभिन्न स्थानों पर गणपति प्रतिमा स्थापना के लिए पंडाल सजाए जा रहे हैं। कहीं फूलों की आकर्षक सजावट की जा रही है तो कहीं रंग-बिरंगी रोशनी से पंडालों को भव्य रूप दिया जा रहा है। गणपति के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
इस बार गणेश चतुर्थी पर हरतालिका तीज का भी संयोग बन रहा है। महाराष्ट्र के बाद अब हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी गणेश उत्सव का रंग लगातार गहराता जा रहा है। सोनीपत में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भव्य गणपति उत्सव मनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापना के साथ संकीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ पंडालों में पहुंचेंगे बप्पा
गणेश चतुर्थी को लेकर धार्मिक संस्थाओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कई स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ पंडाल तक लाया जाएगा। मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे।
500 से 21 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं
गणेश चतुर्थी के चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। प्रतिमा विक्रेताओं ने विभिन्न आकार और आकर्षक स्वरूप वाली गणेश प्रतिमाएं सजाकर रखी हैं। बाजार में करीब 500 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद और बजट के अनुसार प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दस दिन तक होगी बप्पा की आराधना
गणेश महोत्सव 14 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा। महोत्सव के दौरान पंडालों और घरों में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। 25 सितंबर को गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए भी धार्मिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

फोटो : सोनीपत में मुरथल रोड पर भगवान गणेश की प्रतिमा निहारते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें