फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मजदूरों की रिहाई की मांग को लेकर सीआईटीयू कल करेगा प्रदर्शन

Tue, 14 Apr 2026 05:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईटीयू ने गुरुग्राम के मानेसर में मजदूरों के आंदोलन के दौरान 55 मजदूरों पर की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर रोष जताया और बिना शर्त रिहाई की मांग की। इस दौरान 16 अप्रैल को प्रदेशभर में सड़कों पर उतरने का एलान किया है।
विज्ञापन

सीआईटीयू जिला सचिव सुनीता, अध्यक्ष अनीता और कोषाध्यक्ष शीलक राम मलिक ने कहा कि कारखानों में मजदूरों से बिना ओवरटाइम 12 से 14 घंटे तक काम लिया जा रहा है। साप्ताहिक अवकाश भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मानेसर घटनाक्रम के लिए सरकार और उद्योग प्रबंधन जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से न्यूनतम मजदूरी तय नहीं की गई है। सीआईटीयू ने मुकदमे रद्द करने, गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई, न्यूनतम वेतन लागू करने और मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें