फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चौकीदारों पर होती है गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी

Wed, 03 Jan 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बुधवार को भाजपा नेता प्रीतम खोखर ने ग्रामीण आंचल के चौकीदारों संग बैठक की। इस दौरान चौकीदार एसोसिएशन की ओर से प्रीतम खोखर का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौकीदार गांव का प्रहरी होता है। गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके ऊपर होती है, ऐसे में वर्षों से गांवों के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते आ रहे चौकीदारों के लिए सरकार बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनका मानदेय सात हजार रुपये से बढ़ाकर 11 हजार रुपये कर दिया गया है। चौकीदारों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें। शिक्षा वह ताकत है जिसके बूते पर ही आगे बढ़ा जा सकता है। इस दौरान जिला प्रधान सतीश, खंड प्रधान सुरेंद्र, जयभगवान, राजेंद्र, संदीप, अशोक, दिलबाग, प्रदीप, जगमेंद्र, ओमप्रकाश, रणधीर, अनिल, मनवीर सैनी व लक्ष्मीदत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें