फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोकनृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Wed, 26 Aug 2026 08:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्राओं के साथ भाविप वीर सावरकर सदस्य व स्कूल स्टाफ।
विज्ञापन
गन्नौर। भारत विकास परिषद की वीर सावरकर शाखा की ओर से एक निजी स्कूल में लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 15 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। स्कूल संचालक सुनील नागपाल और संजय नागपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में विभाजित किया गया। विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी सहित देश के अलग-अलग प्रदेशों के लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता के रंग भर दिए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
सोनीपत से पहुंची रेणु और सरिता मुकेरिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शाखा अध्यक्ष मंजू शर्मा और प्रवीण सिंघल ने मंच का संचालन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रीतम आहूजा, पूनम सिंघल, मोहन शर्मा, सुबोध शर्मा, विनीता पटेल, रीटा नागपाल, निधि नागपाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें