फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बच्चे का शव धान की पराली में दबा मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। गांव रिंढाना से अपहृत आठ साल के बच्चे का शव गांव में एक कमरे के अंदर पराली में दबा मिला है। सूचना मिलने के बाद बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने तहसीलदार गुलाब सिंह की निगरानी में बच्चे के शव को पराली से निकाला। बच्चे की हत्या कर शव को कटी हुई पराली के ढेर में दबाया गया था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस जल्द वारदात के खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन

गांव रिंढाना निवासी हरि मोहन का बेटा बेटा शौर्य (8) 19 नवंबर की शाम अपने घर से गली में खेलने आया था। उसके बाद वह गायब हो गया। परिजनों ने उसके अपहरण का शक जताया था। हरि मोहन की शिकायत पर बरोदा थाना में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। बच्चे के अपहरण के बाद ही पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही थी। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम की भी मदद ली थी। खोजी कुत्ते तालाब के पास जाकर रुक गए थे। जिस पर तालाब में बच्चे के होने के शक में पुलिस ने तालाब का पानी भी खाली करवाया लेकिन वहां बच्चा नहीं मिला। मंगलवार सुबह आबादी क्षेत्र के निकट एक जर्जर कमरे से ग्रामीणों को बदबू आने लगी। ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो वहां कटी पराली का ढेर था और उसके अंदर से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने कटी पराली को हटाना शुरू किया तो शौर्य का शव नजर आया। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।
बरोदा थाना प्रभारी राजेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तहसीलदार गुलाब सिंह की निगरानी में मौके का मुआयना करके बच्चे के शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। शव क्षत-विक्षत हालत में होने के चलते उसे पोस्टमार्टम के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस अस्पताल भेज दिया। पुलिस वहां एक्सपर्ट की टीम से बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हत्या को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर
बच्चे की हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने इस घटना में संदिग्ध कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों से भी इस बारे में बातचीत की जा रही है।
--
ग्रामीणों की सूचना पर कमरे में कटी पराली के ढेर से बच्चे का शव बरामद किया गया। तहसीलदार की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एक्सपर्ट की टीम से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल अपहरण के साथ हत्या की धाराओं को जोड़ दिया गया है। मामले में संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

उदय सिंह मीणा, एएसपी गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें